सामान बुकिंग के नियम –


1. यात्री के पास उचित टिकट या पास होना चाहिए।

2. श्रेणी अनुसार निःशुल्क छूट दी जायेगी ।
3. यात्री अपना सामान दो प्रकार से बुक कर सकता है।

a. यात्री कक्ष में निर्धारित अधिकतम सीमा तक सामान निःशुल्क छूट घटाने के उपरांत शेष वजन पर “लगेज” दर का 1.5 गुना प्रभार लिया जाएगा। जो न्यूनतम रु 30/- होगा
b. ब्रेकयान में सामान बुक करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है । “सामान” दर से प्रभार लिया जाएगा ( S स्केल की गाडियो को छोडकर ) | रेल्वे जोखिम दर पर बुक करने पर निर्धारित दर का 1.5 गुना दर से प्रभार लिया जाएगा।
4. नियमानुसार अग्रेषण पत्र भरकर देना होगा।
5. यात्रा टिकट पर पृष्ठांकन किया जायेगा ।
6. गाड़ी के निर्धारित छूटने के समय से कम से कम 30 मिनट पहले सामान बुक करना चाहिए
7. सामान बुक करने पर 2% विकास अधिभार लिया जाएगा।
8. यात्री कक्ष में सामान के वजन की अधिकतम अनुमतित सीमा तक सामान ले जाने की अनुमति है। उससे अधिक होने पर ब्रेकयान में वहन किया जायेगा ।
9. ब्रेकयान मे पशुधन रेल्वे जोशिम दर पर बुक करने के लिये लगेज दर का 1.5 गुना किया जाता है। 10. ब्रेकयान में सामान बुक करने पर निःशुल्क छूट नहीं दी जायेगी तथा लगेज दर से प्रभार लिया जाएगा। “S” स्केल के लिये अधिसूचित गाडियों के ब्रेकयान में सामान बुक करने पर “S” स्केल से ही प्रभार लिया जाएगा। जो न्यूनतम रु 30 /- होगा ।
11. जिन यात्रियों ने अग्रिम आरक्षण कराया है, वे अपने सामान को गाडी के निर्धारित प्रस्थान की तिथी htछोडकर, अधिकतम 24 घंटे अग्रिम बुक करा सकते हैं।
12. सामान के लिये न्यूनतम प्रभारीय दूरी 50 कि.मी. होगी। 13. सामान के लिये न्यूनतम प्रभारीय वजन 10 किलोग्राम होगा ।

Recents Post

चाइल्ड एडॉप्शन लीव

Leave Rules बाल दत्तक ग्रहण अवकाश (Child Adoption Leave) जिन महिला कर्मचारियों के एक से अधिक जीवित बच्चे नहीं हैं,

Read More »

Produce Vendor ticket (PVT)

Coaching & Passenger.Tickets & Its Types उत्पाद विक्रेता टिकट (Produce Vendor Ticket – PVT) उत्पाद विक्रेता टिकट (PVT) मुंबई उपनगरीय

Read More »

Theft in train

Coaching General 11.Train में सामान चोरी होने पर कार्यवाही (Theft in train) यात्री का गाड़ी (Train) में  सामान चोरी होने पर कार्यवाही 

Read More »

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top