Leave Rules
औसत वेतन पर अवकाश (Leave on Average Pay – LAP)
यह अवकाश प्रत्येक माह 2½ दिन की दर से देय होता है।
कर्मचारी के अवकाश खाते में प्रत्येक वर्ष 01 जनवरी तथा 01 जुलाई को 15-15 दिन का अवकाश जमा किया जाता है।
अर्थात पूरे वर्ष में कर्मचारी के खाते में कुल 30 दिन का अवकाश जमा होता है।
यह अवकाश कर्मचारी को एक समय में अधिकतम 180 दिन तक दिया जा सकता है।
कर्मचारी के अवकाश खाते में अधिकतम 300 दिन तक का LAP जमा किया जा सकता है।
अवकाश की गणना करते समय 15 दिन या उससे अधिक को एक माह माना जाता है तथा इससे कम दिनों को छोड़ दिया जाता है।
सेवानिवृत्ति (Retirement) या मृत्यु (Death) के मामलों में कर्मचारी के खाते में जमा अधिकतम 300 दिन के LAP का नकदीकरण (Encashment) किया जाता है।
छठे वेतन आयोग की संस्तुति के आधार पर अब 300 दिन के अवकाश का नकदीकरण किया जाता है।
भले ही कर्मचारी के खाते में 100 दिन का LAP अवकाश हो, लेकिन यदि उसके HAP/HPL खाते में 200 दिन का अवकाश उपलब्ध है, तो
100 LAP + 200 HPL = 300 दिन का अवकाश नकदीकरण किया जाएगा।
01-09-2009 से आधे वेतन अवकाश (HPL) के भुगतान की गणना का तरीका
आधे वेतन अवकाश का नकदीकरण :
(आधेवेतनकीराशि+महंगाईभत्ता)×सेवानिवृत्तिकेसमयदेयऔसतवेतन×अवकाशकेदिन(अधिकतम300दिन)÷30
