Leave Rules
बाल दत्तक ग्रहण अवकाश (Child Adoption Leave)
जिन महिला कर्मचारियों के एक से अधिक जीवित बच्चे नहीं हैं, उन्हें एक वर्ष तक की आयु के बच्चे को गोद लेने पर तथा बच्चे की देखभाल के लिए 135 दिनों का बाल दत्तक ग्रहण अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
अवकाश की अधिकतम सीमा निम्न प्रकार है—
यदि दत्तक ग्रहण की तिथि पर बच्चे की आयु एक माह से कम है, तो 1 वर्ष के अवकाश की अनुमति दी जाएगी।
यदि दत्तक ग्रहण की तिथि पर बच्चे की आयु 6 माह या अधिक तथा 7 माह से कम है, तो 6 माह के अवकाश की अनुमति दी जाएगी।
यदि दत्तक ग्रहण की तिथि पर बच्चे की आयु 9 माह या अधिक तथा 10 माह से कम है, तो 3 माह के अवकाश की अनुमति दी जाएगी।
इस अवकाश की कटौती कर्मचारी के अवकाश खाते से नहीं की जाएगी।
