Coaching & Passenger
Duties & Responsibilities
ECRC (Electronic Reservation Clerk) के कर्तव्य
ईसीआरसी को निर्धारित समय पर, निर्धारित वर्दी में ड्यूटी पर उपस्थित होना चाहिए।
निजी नकद (Personal Cash) की घोषणा करनी चाहिए।
सिस्टम में उचित इम्प्रेस्ट मनी (Imprest Money) फीड करना चाहिए।
समय-समय पर प्रिंट किए गए टिकट नंबरों की आकस्मिक (Random) जांच करनी चाहिए।
निर्धारित आईडी से समय पर लॉग-इन करना चाहिए।
समय-समय पर टिकट पर मुद्रित विवरणों की जांच करनी चाहिए।
आरक्षण आवेदन पत्र की जांच कर पूर्ण आवेदन स्वीकार करना चाहिए।
आवेदन पत्र पर PNR नंबर, टिकट नंबर, किराया एवं स्थिति (Status) स्पष्ट रूप से लिखनी चाहिए।
निर्धारित समय पर टर्मिनल से लॉग-आउट करना चाहिए।
लॉग-आउट के समय सारांश (Summary) का प्रिंट निकालकर उसकी जांच करनी चाहिए।
ड्यूटी समाप्ति पर रिलीवर के आने के बाद ही काउंटर छोड़ना चाहिए।
यदि रिलीवर समय पर न आए तो तुरंत पर्यवेक्षक (Supervisor) को सूचना देनी चाहिए।
रियायती टिकट (Concessional Ticket) जारी करते समय रिक्विज़िशन फॉर्म पर रियायत का विवरण लिखना चाहिए।
मेटल टोकन ड्यूटी / फैसिलिटी पास / PTO का विवरण रिक्विज़िशन फॉर्म पर लिखना चाहिए।
रिक्विज़िशन फॉर्म पर ड्यूटी/फैसिलिटी पास/PTO का नाम, वैधता तिथि, जारी करने वाला स्टेशन, कार्यालय अथवा अधिकारी का नाम व पद स्पष्ट रूप से अंकित करना चाहिए।
ड्यूटी पूर्ण होने पर नियमों के अनुसार नकद राशि जमा करनी चाहिए।
ड्यूटी समाप्ति पर वाउचर / RTC / रियायती आदेशों का लेखा-जोखा व रख-रखाव नियमों के अनुसार करना चाहिए।
रेलवे प्रशासन से प्राप्त आदेशों व निर्देशों का पालन करना चाहिए।
नकद जमा करते समय स्टेशन मास्टर / कैशियर से प्राप्ति रसीद (Acknowledgement) अवश्य लेनी चाहिए।
आरक्षण चार्ट तैयार करना एवं चार्ट रजिस्टर में प्रविष्टि करनी चाहिए।
यात्रियों के प्रति हमेशा सहयोगी एवं विनम्र व्यवहार रखना चाहिए।
रेलवे सेवा आचरण नियम, 1966 का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए।
Recents Post
12. Railway Servants (Conduct) Rules, 1966
Study MaterialOfficial’s Books & Manuals 12. Railway Servants (Conduct) Rules, 1966 (रेलवे सेवक आचरण नियम, 1966) Railway Servants (Conduct) Rules,
1 यात्रा सामान/ रेल-प्रशासन का उतारदयित्व
Coaching & Passanger Journey Fare यात्रा सामान/ रेल-प्रशासन का उतारदयित्व Recents Post
Transfer on mutual exchange.(IREC – 230)
Transfer Rules IREC – 230 : Transfer on Mutual Exchange (आपसी अदला-बदली पर स्थानांतरण) 🔹 Mutual Exchange क्या है? जब
Leave on Average Pay – LAP
Leave Rules औसत वेतन पर अवकाश (Leave on Average Pay – LAP) यह अवकाश प्रत्येक माह 2½ दिन की दर
05.राजभाषा अधिनियम -1963
Study Material Rajbhasha(राजभाषा) 05.राजभाषा अधिनियम -1963 राजभाषा अधिनियम 1963 की धाराएँ:- (1) संक्षिप्त शीर्षक और प्रारंभ। (2) परिभाषाएँ। (3) संघ
Wharfage Charges & General Rules
Coaching & Passenger Parcel / Luggage व्हार्फेज शुल्क / सामान्य नियम परिभाषा नि:शुल्क समय (Free Time) समाप्त होने के बाद
