Leave Rules
अवकाश नियम (Leave Rules)
(नियम 501 से 557 एवं IREC-I)
रेलवे कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अवकाश देय होते हैं, जो कि रेलवे सेवा (उदार अवकाश) नियम, 1949 के अंतर्गत शासित हैं।
किन पर लागू होंगे ये नियम? (नियम 502)
ये नियम लागू होंगे:
01-02-1949 को या उसके बाद नियुक्त रेलवे कर्मचारियों पर
01-02-1949 से पूर्व नियुक्त उन रेलवे कर्मचारियों पर, जिन्होंने इन नियमों से शासित होना चुना हो
अन्य कर्मचारी, जिन्हें विशेष आदेश द्वारा इन नियमों के अंतर्गत लाया गया हो
अवकाश का अधिकार (नियम 503)
अवकाश को अधिकार के रूप में दावा नहीं किया जा सकता
सक्षम प्राधिकारी:- अवकाश को अस्वीकृत (Refused) कर सकता है या स्वीकृत अवकाश को रद्द (Revoked) कर सकता है
बर्खास्तगी / हटाने / त्यागपत्र का प्रभाव (नियम 504)
नियम 541 एवं अन्य निर्देशों के अतिरिक्त,
जिस रेलवे कर्मचारी को:
बर्खास्त (Dismissed)
हटाया (Removed) गया हो
या जिसने त्यागपत्र दे दिया हो
उसकी अर्जित अवकाश (Leave at Credit):- बर्खास्तगी / हटाने / त्यागपत्र की तिथि से समाप्त हो जाएगी
हड़ताल के कारण सेवा में व्यवधान
हड़ताल दो प्रकार की होती है:
1️⃣ वैध हड़ताल
जो औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के अनुसार की गई हो
इससे: सेवा में व्यवधान नहीं माना जाएगा
रेलवे प्रशासन, रेलवे बोर्ड की अनुमति से: अनुपस्थिति अवधि को वेतन सहित या बिना वेतन मान सकता है
2️⃣ अवैध हड़ताल
जिसमें पूर्व निर्धारित औपचारिकताएँ पूरी न की गई हों
ऐसी स्थिति में: अनुपस्थिति को सेवा में व्यवधान माना जाएगा
राष्ट्रपति की स्वीकृति के बिना इसे Condone (माफ) नहीं किया जा सकता
एक प्रकार के अवकाश को दूसरे में बदलना (नियम 505)
कर्मचारी द्वारा माँगे गए अवकाश को सामान्यतः
दूसरे प्रकार के अवकाश में नहीं बदला जाएगालेकिन:
कर्मचारी के कार्य पर लौटने की तिथि से 30 दिनों के भीतर
कर्मचारी के लिखित आवेदन पर परिवर्तन किया जा सकता है
📜 (RBE 29/98)
अवकाश का प्रारंभ और समाप्ति (नियम 506)
अवकाश सामान्यतः:
उस दिन से प्रारंभ होता है,जिस दिन कर्मचारी कार्यभार सौंपता है और उस दिन से पहले समाप्त होता है,
जिस दिन वह पुनः कार्यभार ग्रहण करता है
विभिन्न प्रकार के अवकाशों को जोड़ना (नियम 507)
अवकाश नियमों में अन्यथा प्रावधान न होने पर:
किसी भी प्रकार का अवकाश किसी अन्य प्रकार के अवकाश के साथ संयोजित (Combine) किया जा सकता है
राजपत्रित अवकाश को अवकाश के साथ जोड़ना (नियम 508)
यदि: अवकाश प्रारंभ होने से पहले का दिन या अवकाश समाप्त होने के बाद का दिन राजपत्रित अवकाश हो तो कर्मचारी:
राजपत्रित अवकाश से पहले ही स्टेशन छोड़ सकता है और राजपत्रित अवकाश के अगले दिन कार्य पर लौट सकता है
छुट्टी के मुख्य प्रकार (Key Types of Leave)
औसत वेतन पर अवकाश (Leave on Average Pay – LAP)
- आधा वेतन अवकाश (HPL – Half Pay Leave)
परिवर्तित अवकाश (Commuted Leave)
असाधारण अवकाश (EOL – Extra Ordinary Leave)
Leave Not Due (LND)
Maternity Leave (मातृत्व अवकाश)
Paternity Leave (पितृत्व अवकाश)
असाधारण अवकाश
अस्पताल अवकाश
विशेष आवश्यकता अवकाश special disability leave
आकस्मिक अवकाश Casual Leave
सेवा मुक्त से पूर्व की छुट्टी
चाइल्ड एडॉप्शन लीव
चाइल्ड केयर लीव
