Coaching & Passenger
Duties & Responsibilities
ECRC (Electronic Reservation Clerk) के कर्तव्य
ईसीआरसी को निर्धारित समय पर, निर्धारित वर्दी में ड्यूटी पर उपस्थित होना चाहिए।
निजी नकद (Personal Cash) की घोषणा करनी चाहिए।
सिस्टम में उचित इम्प्रेस्ट मनी (Imprest Money) फीड करना चाहिए।
समय-समय पर प्रिंट किए गए टिकट नंबरों की आकस्मिक (Random) जांच करनी चाहिए।
निर्धारित आईडी से समय पर लॉग-इन करना चाहिए।
समय-समय पर टिकट पर मुद्रित विवरणों की जांच करनी चाहिए।
आरक्षण आवेदन पत्र की जांच कर पूर्ण आवेदन स्वीकार करना चाहिए।
आवेदन पत्र पर PNR नंबर, टिकट नंबर, किराया एवं स्थिति (Status) स्पष्ट रूप से लिखनी चाहिए।
निर्धारित समय पर टर्मिनल से लॉग-आउट करना चाहिए।
लॉग-आउट के समय सारांश (Summary) का प्रिंट निकालकर उसकी जांच करनी चाहिए।
ड्यूटी समाप्ति पर रिलीवर के आने के बाद ही काउंटर छोड़ना चाहिए।
यदि रिलीवर समय पर न आए तो तुरंत पर्यवेक्षक (Supervisor) को सूचना देनी चाहिए।
रियायती टिकट (Concessional Ticket) जारी करते समय रिक्विज़िशन फॉर्म पर रियायत का विवरण लिखना चाहिए।
मेटल टोकन ड्यूटी / फैसिलिटी पास / PTO का विवरण रिक्विज़िशन फॉर्म पर लिखना चाहिए।
रिक्विज़िशन फॉर्म पर ड्यूटी/फैसिलिटी पास/PTO का नाम, वैधता तिथि, जारी करने वाला स्टेशन, कार्यालय अथवा अधिकारी का नाम व पद स्पष्ट रूप से अंकित करना चाहिए।
ड्यूटी पूर्ण होने पर नियमों के अनुसार नकद राशि जमा करनी चाहिए।
ड्यूटी समाप्ति पर वाउचर / RTC / रियायती आदेशों का लेखा-जोखा व रख-रखाव नियमों के अनुसार करना चाहिए।
रेलवे प्रशासन से प्राप्त आदेशों व निर्देशों का पालन करना चाहिए।
नकद जमा करते समय स्टेशन मास्टर / कैशियर से प्राप्ति रसीद (Acknowledgement) अवश्य लेनी चाहिए।
आरक्षण चार्ट तैयार करना एवं चार्ट रजिस्टर में प्रविष्टि करनी चाहिए।
यात्रियों के प्रति हमेशा सहयोगी एवं विनम्र व्यवहार रखना चाहिए।
रेलवे सेवा आचरण नियम, 1966 का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए।
Recents Post
Ticket for Reserved Coach / Reserved Train
Coaching & Passenger.Tickets & Its Types Ticket for Reserved Coach / Reserved Train (आरक्षित कोच / आरक्षित ट्रेन टिकट) मुख्य
Journey-cum-Reservation ticket
Coaching & Passenger.Tickets & Its Types Journey-cum-Reservation Ticket (यात्रा-सह-आरक्षण टिकट) परिभाषा: अलग-अलग Journey Ticket और Reservation Ticket जारी करने के
Demurrage Charge
Coaching & Passenger Parcel / Luggage डेमरेज शुल्क (Demurrage Charge) – सामान्य नियम दर: डेमरेज शुल्क प्रति वाहन ₹150/- प्रति
Facilities given to lady passengers
Coaching & PassengerPassenger Facilities & Amenities महिला यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएँ (IRCA Coaching Tariff No. 26, Part-I, Vol-I,
08.02 सामान बुकिंग क नियम
Coaching & Passenger Journey Fare सामान बुकिंग के नियम – 1. यात्री के पास उचित टिकट या पास होना चाहिए।
13. Railway Servants (Discipline & Appeal) Rules
Study MaterialOfficial’s Books & Manuals 13. Railway Servants (Discipline & Appeal) Rules, 1968 (रेलवे सेवक अनुशासन एवं अपील नियम) Railway
