सामान बुकिंग के नियम –


1. यात्री के पास उचित टिकट या पास होना चाहिए।

2. श्रेणी अनुसार निःशुल्क छूट दी जायेगी ।
3. यात्री अपना सामान दो प्रकार से बुक कर सकता है।

a. यात्री कक्ष में निर्धारित अधिकतम सीमा तक सामान निःशुल्क छूट घटाने के उपरांत शेष वजन पर “लगेज” दर का 1.5 गुना प्रभार लिया जाएगा। जो न्यूनतम रु 30/- होगा
b. ब्रेकयान में सामान बुक करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है । “सामान” दर से प्रभार लिया जाएगा ( S स्केल की गाडियो को छोडकर ) | रेल्वे जोखिम दर पर बुक करने पर निर्धारित दर का 1.5 गुना दर से प्रभार लिया जाएगा।
4. नियमानुसार अग्रेषण पत्र भरकर देना होगा।
5. यात्रा टिकट पर पृष्ठांकन किया जायेगा ।
6. गाड़ी के निर्धारित छूटने के समय से कम से कम 30 मिनट पहले सामान बुक करना चाहिए
7. सामान बुक करने पर 2% विकास अधिभार लिया जाएगा।
8. यात्री कक्ष में सामान के वजन की अधिकतम अनुमतित सीमा तक सामान ले जाने की अनुमति है। उससे अधिक होने पर ब्रेकयान में वहन किया जायेगा ।
9. ब्रेकयान मे पशुधन रेल्वे जोशिम दर पर बुक करने के लिये लगेज दर का 1.5 गुना किया जाता है। 10. ब्रेकयान में सामान बुक करने पर निःशुल्क छूट नहीं दी जायेगी तथा लगेज दर से प्रभार लिया जाएगा। “S” स्केल के लिये अधिसूचित गाडियों के ब्रेकयान में सामान बुक करने पर “S” स्केल से ही प्रभार लिया जाएगा। जो न्यूनतम रु 30 /- होगा ।
11. जिन यात्रियों ने अग्रिम आरक्षण कराया है, वे अपने सामान को गाडी के निर्धारित प्रस्थान की तिथी htछोडकर, अधिकतम 24 घंटे अग्रिम बुक करा सकते हैं।
12. सामान के लिये न्यूनतम प्रभारीय दूरी 50 कि.मी. होगी। 13. सामान के लिये न्यूनतम प्रभारीय वजन 10 किलोग्राम होगा ।

Recents Post

Concept Of Transfers (IREC – 226)

Transfer Rules  IREC – 226 : General Concept of Transfers (स्थानांतरण की सामान्य अवधारणा) मूल सिद्धांत कोई भी रेलवे कर्मचारी

Read More »

License Porter

Coaching & PassengerPassenger Facilities & Amenities यात्री सुविधाएँ – लाइसेंस प्राप्त कुली (Licensed Porter) महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का

Read More »

Booking of Treasure by Railway

Coaching & Passenger Parcel / Luggage रेलवे द्वारा खजाने (Treasure) की बुकिंग IRCA कोचिंग टैरिफ सं. 25, भाग-I, खंड-III, नियम-801

Read More »

Break Journey Rules

Coaching & PassengerPassenger Facilities & Amenities ब्रेक जर्नी नियम (IRCA Coaching Tariff No. 26, Part-1, Vol-I, Rule-219) ब्रेक जर्नी की

Read More »

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top