Coaching & Passenger
Amenities & Services
STBA – स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट
(Station Ticket Booking Agent)
1. उद्देश्य (Objectives)

‘E’ श्रेणी के स्टेशनों पर टिकट बुकिंग कार्य हेतु कमीशन आधार पर STBA की नियुक्ति।
SM / ASM को ट्रेन परिचालन कार्यों पर बेहतर रूप से ध्यान केंद्रित करने में सहायता।
जहाँ STBA नियुक्त होगा, वहाँ बुकिंग क्लर्क की पोस्टिंग नहीं की जाएगी।
2. STBA का चयन (Selection of STBA)

(i) पात्रता (Eligibility)
a) आवेदक उसी जिले/डिवीजन का निवासी होना चाहिए, जहाँ स्टेशन स्थित है।
b) न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) शिक्षा मानदंड में छूट दे सकते हैं।
c) चयनित अभ्यर्थी को पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
(ii) आवेदन प्रक्रिया
पात्र व्यक्तियों से समाचार पत्र के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
आवेदन के साथ ₹2000/- की अग्रिम जमानत राशि (Earnest Money) जमा करनी होगी।
(iii) चयन समिति
3 सहायक स्तर अधिकारियों की निविदा समिति द्वारा चयन किया जाएगा—
वाणिज्य विभाग
वित्त विभाग
परिचालन विभाग
(iv) चयन का आधार
मासिक बिक्री टर्नओवर पर न्यूनतम कमीशन (4% स्लैब में) उद्धृत करने वाले अभ्यर्थी का चयन।
यदि एक से अधिक अभ्यर्थी समान कमीशन दर उद्धृत करें, तो ड्रा (लॉटरी) द्वारा चयन।
(v) सुरक्षा राशि
चयनित STBA को जमा करना होगा—
₹5000/- (वापसी योग्य सुरक्षा जमा)
₹20,000/- की बैंक गारंटी (रेलवे के पक्ष में)
3. STBA को देय कमीशन
निर्धारित अनुसूचित दरों (Schedule Rates) के अनुसार।
4. खर्च एवं सुविधा

सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, रखरखाव, स्टेशनरी, बिजली, डेटा/कम्युनिकेशन चैनल आदि का खर्च रेलवे वहन करेगा।
STBA को कार्य हेतु स्थान निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
5. अनुबंध से संबंधित शर्तें
STBA अपने अधिकार/दायित्व किसी अन्य को हस्तांतरित या सबलेट नहीं कर सकता।
मृत्यु की स्थिति में लाइसेंस शेष अवधि हेतु वैध उत्तराधिकारी को हस्तांतरित किया जा सकता है।
6. नकद एवं लेखा
STBA को प्रत्येक शिफ्ट के अनुसार नकद राशि SM को जमा करनी होगी।
7. टिकट जारी करने की शर्तें

STBA केवल नकद टिकट (Cash Ticket) जारी करेगा।
सीज़न टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट एवं सीज़न टिकट नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध।
8. विशेष सुविधाएँ
NI (Non-Issue), Cancellation एवं रियायती टिकट
केवल SM / ASM की अनुमति या एंडोर्समेंट के बाद ही जारी किए जा सकते हैं।

Recents Post
Return Journey Ticket
Coaching & Passenger.Tickets & Its Types वापसी यात्रा टिकट (Return Journey Ticket) वापसी यात्रा टिकट केवल मुंबई उपनगरीय (Suburban) सेक्शन
अस्पताल अवकाश
Leave Rules अस्पताली अवकाश (Hospital Leave) यह अवकाश ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ के रेलवे कर्मचारियों को छोड़कर शेष सभी कर्मचारियों
Booking of corpses/ Human Skelton parts of Human body/ Human Ashes.
Coaching & Passenger Parcel / Luggage लाशें, मानव कंकाल और मानव राख की बुकिंग (Booking of Corpses / Human Skeleton
General Rules/ Free Allowance/ Maximum Dimension of Luggage/ Articles not accepted as luggage/ Articles carried free.
Coaching & Passenger Parcel / Luggage सामान्य नियम, निःशुल्क भत्ता, लगेज का अधिकतम माप, लगेज के रूप में अस्वीकृत वस्तुएँ,
Types of Nippers (निप्पर)
Coaching & PassengerTICKET CHEKING Types of Nippers (निप्पर के प्रकार) 1. V Type Nipper (वी टाइप निप्पर) English:This nipper is
D&R Part V
D&R Rule Part V नियम 17 से 24 अपीलें रेलवे सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1968 के अंतर्गत, अनुशासनिक प्राधिकारी
