Coaching & Passenger Parcel / Luggage
Forwarding Note (फॉरवर्डिंग नोट)
Forwarding Note एक मुद्रित प्रपत्र (Printed Form) है, जो Station Master या Parcel Office से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
कोई भी व्यापारी (Businessman) जो पार्सल या पशुधन (Livestock) की बुकिंग करना चाहता है, उसे Forwarding Note भरना अनिवार्य होता है।
Forwarding Note को Railway Act, 1989 की धारा 64 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है।
Importance of Forwarding Noten(फॉरवर्डिंग नोट का महत्व)
यह रेलवे प्रशासन और पार्टी (व्यापारी) के बीच एक अनुबंध (Agreement) होता है।
यह एक कानूनी दस्तावेज (Legal Document) है तथा इस पर स्टाम्प शुल्क नहीं लगता।
यह दावों (Claims) के निपटान हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
Structure of Forwarding Note (फॉरवर्डिंग नोट की संरचना) 
Forwarding Note के दो भाग होते हैं:
Front Side – पार्टी (व्यापारी) द्वारा भरी जाती है।
Back Side – रेलवे कर्मचारी द्वारा भरी जाती है।
Declaration by Party (पार्टी द्वारा दी जाने वाली घोषणाएँ)
पार्टी को निम्न घोषणाएँ देनी होती हैं:
पैकिंग की स्थिति के संबंध में।
यदि माल दोषपूर्ण (Defective) हो।
मार्ग (Route) के चयन के संबंध में।
वैगन (Wagon) के चयन के संबंध में।
माल का मूल्य (Value) तथा प्रतिशत शुल्क देने की इच्छा।
Railway Act की धारा 66 के अनुसार माल का सही नाम घोषित करना अनिवार्य है।
Types of Forwarding Note (फॉरवर्डिंग नोट के प्रकार)
1. COM-627 F
सामान्य पार्सल एवं पशुधन (Livestock) की बुकिंग हेतु।
2. COM-628 F
खतरनाक एवं विस्फोटक (Dangerous & Explosive Goods) पार्सल की बुकिंग हेतु।
इसमें खतरनाक वस्तुओं की Class एवं Division लिखना आवश्यक है।
3. COM-624 F – General Forwarding Note
यह सुविधा उन व्यापारियों को दी जाती है जो नियमित रूप से पार्सल बुकिंग करते हैं।
व्यापारी इसे स्टेशन पर भरता है, जिसे Sr. DCM कार्यालय भेजा जाता है।
अनुमति मिलने पर व्यापारी को एक विशेष पहचान संख्या दी जाती है।
यह संख्या स्टेशन के विशेष रजिस्टर में दर्ज की जाती है।
वैधता: 6 माह
4. COM-629 F – Parcel Declaration Form
जिन व्यापारियों को General Forwarding Note (COM-624 F) की सुविधा मिली है, वे हर बुकिंग पर यह फॉर्म भरते हैं।
इसमें Recognition Number लिखना अनिवार्य है।
5. COM-656 F
सरकारी विस्फोटक सामग्री (Government Explosive Goods) की बुकिंग हेतु।
6. COM-691 F
सैन्य सामग्री (Military Goods) की बुकिंग हेतु।
7. T-1601
रेलवे सामग्री (Railway Material Consignment) की बुकिंग हेतु।
यह Forwarding Note + Credit Note दोनों का कार्य करता है।
Recents Post
Disposal of Collected Tickets
Coaching & PassengerTICKET CHEKING Disposal of Collected Tickets (संग्रहित टिकटों का निपटान) गंतव्य स्टेशन पर एकत्र किए गए सभी टिकटों
Return Journey Ticket
Coaching & Passenger.Tickets & Its Types वापसी यात्रा टिकट (Return Journey Ticket) वापसी यात्रा टिकट केवल मुंबई उपनगरीय (Suburban) सेक्शन
Retiring Room Ticket (Eng/Hindi)
Coaching & Passenger.Tickets & Its Types Retiring Room Ticket (रेस्टिंग / रिटायरिंग रूम टिकट) परिचय: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा
Casual Leave
Leave Rules आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) आकस्मिक अवकाश ऐसा अवकाश है, जो कर्मचारी को अचानक या अनजानी आवश्यकताओं
Co-TVM: – Cash, Coin and Smart Card Operated (Versatile)
Coaching & PassengerAmenities & Services YTSK क्या है? UTS-cum-PRS Center जो PPP (Public Private Partnership) मॉडल के तहत स्थापित किया
Luggage Ticket (सामान टिकट)
Coaching & Passenger.Tickets & Its Types सामान टिकट (Luggage Ticket) सामान टिकट उस स्थिति में जारी किया जाता है जब
