Coaching & Passenger Parcel / Luggage
Forwarding Note (फॉरवर्डिंग नोट)
Forwarding Note एक मुद्रित प्रपत्र (Printed Form) है, जो Station Master या Parcel Office से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
कोई भी व्यापारी (Businessman) जो पार्सल या पशुधन (Livestock) की बुकिंग करना चाहता है, उसे Forwarding Note भरना अनिवार्य होता है।
Forwarding Note को Railway Act, 1989 की धारा 64 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है।
Importance of Forwarding Noten(फॉरवर्डिंग नोट का महत्व)
यह रेलवे प्रशासन और पार्टी (व्यापारी) के बीच एक अनुबंध (Agreement) होता है।
यह एक कानूनी दस्तावेज (Legal Document) है तथा इस पर स्टाम्प शुल्क नहीं लगता।
यह दावों (Claims) के निपटान हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
Structure of Forwarding Note (फॉरवर्डिंग नोट की संरचना) 
Forwarding Note के दो भाग होते हैं:
Front Side – पार्टी (व्यापारी) द्वारा भरी जाती है।
Back Side – रेलवे कर्मचारी द्वारा भरी जाती है।
Declaration by Party (पार्टी द्वारा दी जाने वाली घोषणाएँ)
पार्टी को निम्न घोषणाएँ देनी होती हैं:
पैकिंग की स्थिति के संबंध में।
यदि माल दोषपूर्ण (Defective) हो।
मार्ग (Route) के चयन के संबंध में।
वैगन (Wagon) के चयन के संबंध में।
माल का मूल्य (Value) तथा प्रतिशत शुल्क देने की इच्छा।
Railway Act की धारा 66 के अनुसार माल का सही नाम घोषित करना अनिवार्य है।
Types of Forwarding Note (फॉरवर्डिंग नोट के प्रकार)
1. COM-627 F
सामान्य पार्सल एवं पशुधन (Livestock) की बुकिंग हेतु।
2. COM-628 F
खतरनाक एवं विस्फोटक (Dangerous & Explosive Goods) पार्सल की बुकिंग हेतु।
इसमें खतरनाक वस्तुओं की Class एवं Division लिखना आवश्यक है।
3. COM-624 F – General Forwarding Note
यह सुविधा उन व्यापारियों को दी जाती है जो नियमित रूप से पार्सल बुकिंग करते हैं।
व्यापारी इसे स्टेशन पर भरता है, जिसे Sr. DCM कार्यालय भेजा जाता है।
अनुमति मिलने पर व्यापारी को एक विशेष पहचान संख्या दी जाती है।
यह संख्या स्टेशन के विशेष रजिस्टर में दर्ज की जाती है।
वैधता: 6 माह
4. COM-629 F – Parcel Declaration Form
जिन व्यापारियों को General Forwarding Note (COM-624 F) की सुविधा मिली है, वे हर बुकिंग पर यह फॉर्म भरते हैं।
इसमें Recognition Number लिखना अनिवार्य है।
5. COM-656 F
सरकारी विस्फोटक सामग्री (Government Explosive Goods) की बुकिंग हेतु।
6. COM-691 F
सैन्य सामग्री (Military Goods) की बुकिंग हेतु।
7. T-1601
रेलवे सामग्री (Railway Material Consignment) की बुकिंग हेतु।
यह Forwarding Note + Credit Note दोनों का कार्य करता है।
Recents Post
Concept Of Transfers (IREC – 226)
Transfer Rules IREC – 226 : General Concept of Transfers (स्थानांतरण की सामान्य अवधारणा) मूल सिद्धांत कोई भी रेलवे कर्मचारी
10.सेंट्रल रेलवे में आधिकारिक भाषा हिंदी के उपयोग को और बढ़ाने के लिए सुझाव:-
Study Material Rajbhasha(राजभाषा) 10.सेंट्रल रेलवे में आधिकारिक भाषा हिंदी के उपयोग को और बढ़ाने के लिए सुझाव:- वर्तमान में, सेंट्रल
Irregular Travel/ Excess Fare and Excess Charge
Coaching & PassengerTICKET CHEKING गंतव्य स्टेशन पर अलार्म सेट करना (Passenger Wake-Up Alarm) यात्री निम्न तरीकों से वेक-अप अलार्म सेट
8. Indian Railway Code for the Signal & Telecommunication Department
Study MaterialOfficial’s Books & Manuals 8. Indian Railway Code for the Signal & Telecommunication Department (IRC S&T) (भारतीय रेल सिग्नल
असाधारण अवकाश
Leave Rules असाधारण अवकाश (Extraordinary Leave) सामान्यतः रेलवे कर्मचारी को एक बार में 12 माह का असाधारण अवकाश स्वीकृत किया
7. Indian Railway Code for the Electrical Department
Study MaterialOfficial’s Books & Manuals 7. Indian Railway Code for the Electrical Department (IRCElec) (भारतीय रेल विद्युत विभाग संहिता) Indian
