Booking / Reservation of Coach

(कोच का बुकिंग / आरक्षण)

IRCA Coaching Tariff No. 26, Part – I, Vol. – I, Rule No. 305


1. Application (आवेदन):
  • कोच बुकिंग हेतु आवेदन Station Manager के माध्यम से CPTM को किया जाएगा।

  • आवेदन यात्रा प्रारम्भ होने से कम से कम 30 दिन पहले तथा
    अधिकतम 6 माह पहले किया जा सकता है।

  • आवेदन में निम्न विवरण अनिवार्य होगा:

    • यात्रा का पूरा विवरण

    • कोच का प्रकार

    • रूट

    • यात्रियों की संख्या आदि


2. Registration Charge & Security Deposit:
  • यात्रा प्रारम्भ होने वाले स्टेशन पर
    ₹50,000 प्रति कोच / सैलून / टूरिस्ट कार जमा करना होगा।

  • यह राशि 7 दिनों के कार्यक्रम के लिए मान्य होगी।

  • 7 दिन से अधिक होने पर
    ₹10,000 प्रति दिन प्रति कोच अतिरिक्त लिया जाएगा।


3. Adjustment of Security Deposit:
  • 50% Security Deposit किराये में समायोजित किया जाएगा।

  • शेष 50% Security Deposit के रूप में रखा जाएगा

Note:

a) Privilege Pass एवं PTO Holders (रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिवार) से
₹15,000 Security Deposit लिया जाएगा।

b) यदि पर्यटक मान्यता प्राप्त Tourist Agent के माध्यम से आवेदन करते हैं,
तो Registration Charge एवं Security Deposit नहीं लिया जाएगा

c) IRCTC द्वारा कोच बुकिंग पर
₹25,000 प्रति कोच लिया जाएगा।


4. Fare & Other Charges (किराया एवं अन्य शुल्क):

a) संबंधित वर्ग का Adult Mail / Express Fare
Point to Point या Round Trip Basis पर लिया जाएगा।
किराया Carrying Capacity या वास्तविक यात्रियों की संख्या
(जो अधिक हो) के अनुसार वसूला जाएगा।

b) न्यूनतम वास्तविक वर्ग का किराया लिया जाएगा।

c) यदि Carrying Capacity से अधिक यात्री ले जाए जाते हैं,
तो Pro-Rata Basis पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
जांच के दौरान अतिरिक्त यात्री पाए जाने पर
Excess Fare + Excess Charges वसूले जाएंगे।

Note:

  • विशेष कोच / सैलून / टूरिस्ट कार की बुकिंग पर
    कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी

  • बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं छात्रों से भी पूर्ण Adult Fare लिया जाएगा।


5. Payment of Fare (किराये का भुगतान):
  • किराया ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 48 घंटे पहले जमा करना अनिवार्य है।

  • ऐसा न करने पर बुकिंग रद्द मानी जाएगी और
    Registration Fee व Security Deposit जब्त कर लिया जाएगा।

  • Registration Fee Demand Draft द्वारा भी जमा की जा सकती है।


6. Minimum Chargeable Distance:

a) Special Train / Coach (Rajdhani & Shatabdi सहित) के लिए
न्यूनतम 500 किमी (Outward एवं Return अलग-अलग)।

b) Hill Stations के लिए न्यूनतम दूरी
Inflated Distance के अनुसार होगी (न्यूनतम 200 किमी)।

c) Rajdhani / Shatabdi में लगाए गए Special AC Coach के लिए
न्यूनतम दूरी Train के Origin से Destination तक होगी।


7. Service Charges:
  • Basic Fare पर 30% Service Charges वसूले जाएंगे।


8. Empty Haulage Charges:

a) Empty Haulage Charges =
100% FTR (Full Tariff Rate)
(Carrying Capacity के अनुसार, न्यूनतम 200 किमी)।

b) FTR में Basic Fare + Reservation Charges शामिल होंगे
(Service Charges शामिल नहीं)।

c) कोच उसी स्टेशन पर उपलब्ध हो या
किसी अन्य स्टेशन से मंगाया गया हो,
Empty Haulage Charges अनिवार्य होंगे

d) IRCTC द्वारा बुक किए गए कोच पर
Empty Haulage Charges नहीं लिए जाएंगे


9. Detention Charges (रोक शुल्क):
  • यदि पार्टी द्वारा कोच को
    Originating / Intermediate / Destination स्टेशन पर रोका जाता है,
    तो ₹900 प्रति कोच प्रति घंटा या उसका भाग वसूला जाएगा।

  • कोई Free Time नहीं दिया जाएगा।

  • न्यूनतम ₹1500 प्रति कोच वसूले जाएंगे।

Note:

  • यदि कोच Operating Reasons या
    यात्रियों के चढ़ने-उतरने के समय के कारण रुका हो,
    तो Detention Charges नहीं लिए जाएंगे


10. Luggage Rules:
  • यात्रियों को कोच के वर्ग के अनुसार Free Luggage Allowance मिलेगा।

  • Free Allowance से अधिक सामान को बुक कराना अनिवार्य है।


11. Identity Cards of Passengers:

a) प्रत्येक यात्री का Identity Card
पार्टी / आयोजक द्वारा तैयार किया जाएगा,
जिसे Station Master द्वारा हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ प्रमाणित किया जाएगा।

b) यात्रियों की संख्या बुकिंग के समय घोषित करनी होगी तथा
नामों की सूची यात्रा से पूर्व जमा करनी होगी

c) 10% यात्रियों के नाम
निर्धारित प्रस्थान से 48 घंटे पहले तक बदले जा सकते हैं

Note:

  • यदि रेलवे द्वारा कोच उपलब्ध न कराए जाने के कारण यात्रा नहीं हो पाती,
    तो CCM को आवेदन करने पर Registration Fee एवं Security Deposit वापस कर दिए जाएंगे।


12. Cancellation of Coach (कोच की रद्दीकरण):

a) यदि रद्दीकरण यात्रा तिथि से 2 दिन से अधिक पहले किया जाता है,
तो Registration Charge एवं Security Deposit का 10%
Cancellation Charges के रूप में काटा जाएगा

b) यदि रद्दीकरण यात्रा से 1 दिन पहले से लेकर
ट्रेन के प्रस्थान से 4 घंटे पहले तक
किया जाता है,
तो 25% किराया काटा जाएगा

 

Related Post

Interactive Voice Response System (IVRS)

Coaching & Passenger Enquiry System Interactive Voice Response System (IVRS) IVRS प्रणाली के अंतर्गत यात्रियों को टेलीफोन के माध्यम से

Read More »

Break Journey Rules

Coaching & PassengerPassenger Facilities & Amenities ब्रेक जर्नी नियम (IRCA Coaching Tariff No. 26, Part-1, Vol-I, Rule-219) ब्रेक जर्नी की

Read More »

ATVM – Automatic Ticket Vending Machines

Coaching & PassengerAmenities & Services ATVM – Automatic Ticket Vending Machines (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन – ए.टी.वी.एम.) ATVM क्या है?

Read More »

Transfer on public grounds.(IREC – 232)

Transfer Rules  IREC – 232 : Transfer on Public Grounds (जनहित के आधार पर स्थानांतरण) 🔹 मुख्य अवधारणा रेलवे कर्मचारियों

Read More »

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top