Coaching & Passenger Parcel / Luggage
कुत्ते की बुकिंग, छोटे पक्षी / पशुओं की बुकिंग
Livestock (जीवित पशु) की बुकिंग ‘L’ स्केल पर की जाती है।
कुत्ते की बुकिंग (Booking of Dog)
A) यात्री के साथ कुत्ता / बिल्ली की बुकिंग
यात्री ए.सी. प्रथम श्रेणी (AC First Class) एवं प्रथम श्रेणी (First Class) में अपने साथ कुत्ता / बिल्ली बुक कर सकता है।
इसके लिए 4 बर्थ या 2 बर्थ का कूप / कम्पार्टमेंट आरक्षित होना चाहिए।
अन्य सभी श्रेणियों के यात्रियों को अपने साथ कुत्ता / बिल्ली ले जाने की अनुमति नहीं है।
‘L’ स्केल पर शुल्क लिया जाएगा।
न्यूनतम देय वजन : 60 किग्रा
न्यूनतम भाड़ा : ₹ 30/-
दृष्टिहीन (Blind) व्यक्ति अपने साथ “Seeing Eye Dog” को प्रथम श्रेणी में ले जा सकता है।
न्यूनतम देय वजन : 30 किग्रा
न्यूनतम भाड़ा : ₹ 30/-
2% विकास शुल्क (Development Charge) अलग से लिया जाता है।
भाड़े पर 5% GST लगाया जाता है।
B) ब्रेक वैन (Brake Van) में कुत्ते की बुकिंग
ब्रेक वैन में कुत्ते की बुकिंग हेतु Forwarding Note – Com 627-F भरना आवश्यक है।
किसी भी श्रेणी का यात्री ब्रेक वैन में डॉग बॉक्स में कुत्ता बुक कर सकता है।
न्यूनतम देय वजन : 30 किग्रा
यदि यात्री घोषित मूल्य पर प्रतिशत शुल्क देना चाहता है, तो उसे Forwarding Note में कुत्ते का सही मूल्य घोषित करना होगा।
प्रतिशत शुल्क का भुगतान करने पर रेलवे की जिम्मेदारी घोषित मूल्य तक होगी, अन्यथा रेलवे की जिम्मेदारी ₹120/- प्रति कुत्ता तक सीमित होगी।
कुत्ते का रंग, नस्ल, लिंग आदि Forwarding Note में स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए।
कुत्ते के गले में कॉलर व चेन होना आवश्यक है तथा लेबल लगाया जाना चाहिए।
कुत्ते पर ‘L’ स्केल से भाड़ा लिया जाएगा।
न्यूनतम भाड़ा : ₹ 30/- प्रति कुत्ता
यात्रा के दौरान कुत्ते के भोजन व पानी की व्यवस्था मालिक द्वारा स्वयं की जाएगी।
कुत्तों को गार्ड ब्रेक वैन के डॉग बॉक्स में ले जाया जाता है।
बिना बुकिंग कुत्ता यात्री के साथ पाए जाने पर (Un-booked Dog) 
a) AC First Class / First Class में पाए जाने पर
पूरे मार्ग के लिए ‘L’ स्केल का 6 गुना
देय वजन : 60 किग्रा प्रति कुत्ता
न्यूनतम शुल्क : ₹ 50/- प्रति कुत्ता
b) अन्य श्रेणियों में यात्री के साथ पाए जाने पर
पूरे मार्ग के लिए ‘L’ स्केल का 6 गुना
देय वजन : 30 किग्रा प्रति कुत्ता
न्यूनतम शुल्क : ₹ 50/- प्रति कुत्ता
c) दृष्टिहीन व्यक्ति के साथ प्रथम श्रेणी में पाए जाने पर
पूरे मार्ग के लिए ‘L’ स्केल का 6 गुना
देय वजन : 30 किग्रा प्रति कुत्ता
न्यूनतम शुल्क : ₹ 50/- प्रति कुत्ता
छोटे पशु / पक्षियों की बुकिंग (Small Animals / Birds)
(पोल्ट्री को छोड़कर)
जैसे – पिल्ला, बिल्ली, तोता, कबूतर आदि
A) ब्रेक वैन में
IRCA Coaching Tariff No. 25 Part-I Vol-III Rule 414
ब्रेक वैन में बुक किए जाने पर पशु / पक्षी को टोकरी या पिंजरे में होना अनिवार्य है।
भाड़ा ‘L’ स्केल पर
वास्तविक वजन या

माप द्वारा निकाले गए वजन
में से जो अधिक हो, उस पर लिया जाएगा।
B) यात्री के साथ कम्पार्टमेट
IRCA Coaching Tariff No. 25 Part-I Vol-III Rule 415
छोटे पशु / पक्षी एयर कंडीशन्ड श्रेणियों में ले जाना वर्जित है।
अन्य श्रेणियों में अनुमति है।
अपवाद – पिल्ले (Puppies) एवं बिल्ली के बच्चे (Kittens)
पिल्ले एवं बिल्ली के बच्चे स्टेशन मास्टर की अनुमति से, मालिक के जोखिम पर, टोकरी में सभी श्रेणियों में ले जाए जा सकते हैं।
इस स्थिति में सहयात्रियों की सहमति आवश्यक नहीं होगी।
(शुल्क वर्तमान नियमों के अनुसार)
1. टोकरी / पिंजरे में होने पर
देय वजन : 20 किग्रा प्रति पशु / पक्षी
भाड़ा : ‘L’ स्केल
न्यूनतम शुल्क : ₹ 30/-
2. खुले (Loose) होने पर
देय वजन : 40 किग्रा प्रति पशु / पक्षी
भाड़ा : ‘L’ स्केल
न्यूनतम शुल्क : ₹ 30/-
बिना बुकिंग पाए जाने पर (Un-booked)
a) टोकरी / पिंजरे में
जाँच बिंदु तक : ‘L’ स्केल का 6 गुना (20 किग्रा)
आगे की यात्रा के लिए : ‘L’ स्केल का 2 गुना (20 किग्रा)
न्यूनतम शुल्क : ₹ 50/- प्रति पशु / पक्षी
b) खुले होने पर
जाँच बिंदु तक : ‘L’ स्केल का 6 गुना (40 किग्रा)
आगे की यात्रा के लिए : ‘L’ स्केल का 2 गुना (40 किग्रा)
न्यूनतम शुल्क : ₹ 50/- प्रति पशु / पक्षी

Recents Post
Complaints Reasons & redressal and Suggestion Book, various modes of complaint. (Hindi / Eng.)
Coaching General 09.Complaints Reasons & redressal and Suggestion Book, various modes of complaint. जन शिकायत परिभाषा : जब रेल प्रशासन
Duties & Responsibilities of the ECRC
Coaching & PassengerDuties & Responsibilities ECRC (Electronic Reservation Clerk) के कर्तव्य ईसीआरसी को निर्धारित समय पर, निर्धारित वर्दी में ड्यूटी
Articles carried free by Railway (Eng / Hindi)
Coaching & Passenger Parcel / Luggage Articles Carried Free by Railway (रेलवे द्वारा निःशुल्क ले जाए जाने वाले लेख) IRCA
12. Railway Servants (Conduct) Rules, 1966
Study MaterialOfficial’s Books & Manuals 12. Railway Servants (Conduct) Rules, 1966 (रेलवे सेवक आचरण नियम, 1966) Railway Servants (Conduct) Rules,
हैण्ड हेलड टर्मिनल (Hand Held Terminal)
Coaching & PassengerTICKET CHEKING हैंड हेल्ड टर्मिनल (Hand Held Terminal – HHT) हैंड हेल्ड टर्मिनल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसकी
Discipline and Appeal Rules
THE RAILWAY SERVANTS (DISCIPLINE AND APPEAL) RULES, 1968 PART -I Read The Part-I RULE NO. 1.

